जमशेदपुर।गोलमुरी स्थित टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभा हॉल में गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर का झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष सह टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने फूलों का गुलदस्ता एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान राकेश्वर पांडे ने कहा कि दो नए युवा नेता को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में इंटक एवं कांग्रेस पार्टी मिलकर के एक मजबूत संगठन का निर्माण करेगी।इस अवसर पर नए अध्यक्षों ने भी सभा को संबोधित करते हुए जिम्मेदारी का निर्वाह बाखूबी निभाने की बात कही।
मौके पर उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट सतनाम सिंह, गौतम डे, मुन्ना खान, सहायक सचिव ए रमेश राव, वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, संजय कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, संग्राम किशोर दास, कलाम नबी खान, संजीव प्रसाद, जयशंकर सिंह, काशीनाथ राय, रंजीत सिंह, राकेश कुमार दिलबागी, बलदेव सिंह, श्रीमती ईरावती लकरा, अमृत कुमार झा, सुजीत कुमार दास, निरंजन महापात्रा, फतेह चंद्र माझी, सुकेश कुमार मिश्रा, एम शेखर राव, गजराज सिंह, विनय कुमार साहू, कुंदन कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, सूर्य भूषण शर्मा समेत अन्य मजदूर साथी मौजूद थे।





