प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिला परिषद परिसर में शनिवार को टेंडर के लिए पहुंचे संवेदको के बीच पैसों को लेकर तू तू मैं मैं हो गई। दरअसल 15वें वित्त आयोग से जिला अभियंता जिला परिषद की ओर से विभिन्न प्रखंडों के पंचायत भवन के चारदीवारी निर्माण समेत अन्य योजनाओं से सम्बन्धित 15 योजनाओं का टेंडर होना था,जिसमें एक योजना रद्द किया गया। संवेदको ने अपनी योजना का टेंडर डाला,लेकिन आरोप लगाया गया कि योजनाओं में पेसो की बादौलत टेंडर का खेल खेला जा रहा है,जिससे सरकार की आय के स्रोत में कमी होती है।बताया जाता है कि इस दौरान संवेदक जिला परिषद के परिसर में ही टेंडर मैनेज का खेल खेलते नजर आए और योजनाओं में मैनेज कर एक संवेदक के द्वारा टेंडर भरा गया।आरोप लगाया गया कि संवेदक अपने मनमाने तरीके से इस तरह का खेल खेल रहे हैं। इस तरह के खेल से सरकारी संपत्ति की हानि होती है। जिला अभियंता जिला परिषद कार्यालय के आदेशानुसार निविदा प्राप्ति और निविदा खोलने की तिथि शनिवार ही तय की गई थी। इसी को लेकर सभी संवेदक जिला परिषद कार्यालय परिसर पहुंचे थे,लेकिन यहां संवेदक अपनी मनमानी में ही लगे रहे।





