प्रतिनिधि,चतरा। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जिला मुख्यालय के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर उपायुक्त अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का,चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी समेत जिले के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उपायुक्त अबु इमरान ने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलें। साथ ही उन्होंने बाबा साहब के जन्मदिन पर सभी को शुभकामनाएं दी।





