प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला योजना समिति के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला योजना समिति के गठन हेतु 14 नामांकन पत्र प्राप्त किये गए, जिन्हें झारखण्ड पंचायत राज (जिला योजना समिति गठन एवं कार्य प्रक्रिया शक्ति एवं कृत्य) नियमावली, 2011 से संबंधित निर्गत विभागीय अधिसूचना -1031, दिनांक- 2.02.2011 के कंडिका- 14 (1) के आलोक में जिला योजना समिति में सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचित सदस्यों में देवनंदन साहू,सुखदेव यादव, देवन्ती देवी,रीना देवी, नेहा उरांव,अनिता देवी,रोहनी देवी,सरिता देवी,देवेन्द्र प्रसाद,रामसेवक दांगी, शांति देवी,चन्द्रदेव गोप,वृज किशोर तिवारी एवम ममता कुमारी का नाम शामिल है।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष वृज किशोर तिवारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी समेत सभी जिला परिषद सदस्य उपस्थित थे।





