डीएमएफटी एवं जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
मानसून प्रारंभ होने से पहले विकास कार्यो से संबंधित सारी तैयारी करें पूर्ण
वैसे संवेदक जिनके लापरवाही के कारण विकास कार्य लंबित है उन पर नियमानुसार करें कार्रवाई : उपायुक्त
प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से संचालित एवं जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यो की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन सिंह से एएनएम के रिक्त सीटों को भरने के दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। ताकि रिक्त सीटो को जल्द से जल्द भरा जा सके। वहीं लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता मोहन चंद्र गुप्ता से जिला खनीज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से चल रहे तालाब निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि वैसे कार्य जो संवेदक की लापरवाही के कारण लंबित है, वैसे संवेदक पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराएं।
उपायुक्त ने जिला योजना विभाग अंतर्गत सभी संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी संचालित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा की जो कार्य पूर्ण कर लिए गए है। उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र सौंपे, जिससे उपयोगिता प्रमाण पत्र संबंधित विभाग को प्रेषित किया जा सके।
उन्होंने कहा की किसी भी परिस्थिति में विकास कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। आगामी मानसून को देखते हुए उपायुक्त ने सभी कार्य कर रहे एजेंसी को निर्देशित किया कि विकास कार्यो से संबंधित तैयारी पूर्ण कर लें ताकि कार्यवाधित ना हो।
बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, सिविल सर्जन श्यामनन्दन सिंह,जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, सभी कार्य कर रहे एजेंसी के कार्यपालक अभियंता, कृषि विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता राहुल गुप्ता, समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।





