प्रतिनिधि,रजरप्पा।रजरप्पा कोयलांचल स्थित डीएवी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय प्रथम झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का समापन रविवार को किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीसीएल रजरप्पा के नोडल अधिकारी सीएसआर आशीष कुमार झा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया।





मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खिलाड़ी आगे बढ़े और अपना व अपने क्षेत्र के साथ साथ जिला का भी नाम रोशन करे। उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों को कोई भी समस्या खेल संबंधी हो तो सीसीएल द्वारा उन समस्याओं को दूर किया जाएगा। ताकि खिलाड़ी नई ऊंचाइयों को छू सके। वहीं विशिष्ट अतिथि सीईओ झारखंड एथलेटिक्स एशोसिएशन एसके पांडेय ने कहा कि जिला स्तरीय खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। उसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंच सकते हैं।





इस दौरान झारखंड के 21 जिलों से आये 435 प्रतिभागियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर पदक हासिल किया और अपना व अपने जिला का नाम रोशन किया। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सीडी, संयुक्त सचिव पूरन चंद महतो, उपाध्यक्ष धर्मनाथ महतो एवं कोच शैलेश शर्मा ने बुके देकर किया गया। मौके पर अनवर हुसैन, राकेश सिंह, अश्विनी सिंह, अशोक भट्टाचार्य, दिन दयाल, गंगाधर जादव, लिलधारी गुप्ता, रवि रंजन समेत कुल 42 तकनीकी पदाधिकारी मौजूद थे।





परिणाम





अंडर-16 बालक वर्ग





विजेता: रांची





उप विजेता: बोकारो





अंडर-14 बालक वर्ग





विजेता: गुमला





उप विजेता: साहेबगंज





अंडर-16 बालिका वर्ग





विजेता: रामगढ़





उप विजेता: जामताड़ा





अंडर-14 बालिका वर्ग





विजेता: पलामू





उप विजेता: रामगढ़