प्रतिनिधि,चतरा। डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा के तत्वावधान में शनिवार को अन्तरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय नारी सशक्तिकरण,लड़की बचाव,वन-रक्षा,जल-संरक्षण था। इस अवसर पर डीएवी के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
डीएवी विद्यालय के प्राचार्य सैयद एजाज अहमद ने प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगताएं बच्चों में स्वस्थ प्रतियोगिता का संचार करती है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा: रंगोली प्रतियोगिता किशोर-वर्ग प्रथम स्थान-महक अंजलि एवं समूह (हंसराज सदन) द्वितीय स्थान-मुक़द्दस आफरीन एवं समूह (दयानंद सदन) एवं रोमी एंजल एवं समूह (श्रद्धानंद सदन)तृतीय स्थान-सृष्टि सही एवं समूह(विवेकानंद सदन) एवं प्राची आर्य एवं समूह (दयानन्द सदन) । बाल-वर्ग प्रथम स्थान-श्रेया एवं समूह (दयानंद सदन) द्वितीय स्थान-श्रुति कुमारी एवं समूह(हंसराज सदन)एवं रिया कुमारी एवं समूह(विवेकानंद सदन) तृतीय स्थान-सोम्या एवं समूह (श्रद्धानन्द सदन) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक नवीन गोस्वामी,सबा एजाज,स्मिता अम्बष्टा सहित विद्यालय के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।विद्यालय-प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामना प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





