प्रतिनिधि, इचाक। इचाक प्रखंड के असिया गांव के डीलर बालेश्वर प्रसाद मेहता के विरूद्ध मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन दो बार उपायुक्त के जनता दरबार में देकर जांच कर करवाई की मांग की थी। कई दिन बीतने के बाद जांच के लिए कोई पदाधिकारी अभी तक गांव नही पहुंचे जिससे ग्रामीण नाखुश है।
शुक्रवार को फिर से जनता दरबार में आवेदन देकर श्यामलाल कुमार ने न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में लिखा है की मैंने अपने गांव के जन वितरण प्रणाली के वितरक बालेश्वर प्रसाद मेहता अनुज्ञप्ति संख्या 04/06 के द्वारा मेरे एवं मेरे परिवार के जानकारी के बिना मेरे परिवार के सदस्यों का नाम पर फर्जी राशन कार्ड निर्गत करवा कर उक्त राशन कार्ड के माध्यम से राशन उठाव किया गया। डीलर द्वारा लाभुको को कम राशन दिया जाता है जिसके बाबत एक लिखित शिकायत पत्र डीसी कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिसमें मेरे अलावा, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, 3 वार्ड सदस्य तथा 87 ग्रामीणों का हस्ताक्षर था। इसके बाद 20 दिसंबर को उपायुक्त के जनता दरबार में मिलकर उक्त डीलर के पर करवाई करने का अनुरोध किया गया था। आरोपों की जांच करने हेतु एमओ विद्या भूषण कुमार को सौंपी गई थी, परंतु एमओ द्वारा अभी तक जांच नही की गई है । एमओ विद्याभूषण कुमार से पूछे जाने पर बताया की आज इस मामले की जांच की जायेगी।





