प्रतिनिधि,सिमडेगा। सिमडेगा उपायुक्त आर. राॅनीटा की अध्यक्षता में पीसी पीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपायुक्त ने पीसीपीएनडीटी एक्ट सलाहकार समिति से जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउण्ड क्लिनिक के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने सिविल सर्जन सिमडेगा को डीआईओ एवं एनआईसी में निबंधित अल्ट्रासाउंड क्लिनिक का सूची प्रकाशन करने की बात कहीं एवं पूर्व में दिए गये निर्देश के आलोक में निरीक्षण से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्होंने हर तीन माह के अन्दर अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिए। साथ ही जिले में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड क्लिनिक सेन्टर का निरीक्षण कर तीन दिन के अन्दर रिपोर्ट समर्पित करने की बात कहीं। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
बैठक में सिविल सर्जन डाॅ. नवल कुमार, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी पंकज कुमार भगत, शिशु रोग विशेषज्ञ, अवधेश प्रसाद सहयोगी विकास ठाकुरटोली, शीतल प्रसाद विद्यास्थली नीचेबाजार एवं अन्य उपस्थित थे।





