गिरिडीह।झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गोपालडीह मोड़ दिल्ली से कोलकाता को जोड़़ने वाला नेशनल हाईवे-2 पर होने से आए दिन बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर डेंजर जोन साबित हो रहा है।स्थानीय लोगों ने सड़़क क्रासिंग के लिए एक लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग को पूरा करने की मांग की है,लेकिन अभी तक उनकी मांग को अनसुना किया गया है।जिससे ओवरब्रिज निर्माण की मांग अधर में लटक गयी है।
एक ओवरब्रिज की मांग
आपको बता दें कि जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह मोड़ पर जीटी रोड नेशनल हाईवे-2 पर सिक्सलेन गुजरी है। यहां हर दिन सैकड़ों गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है।ये चार पहिया वाहन गोपालडीह मोड़ से होकर सोना पहाड़ी मंदिर की ओर जाते है,वही सैकड़ों की संख्या बाइक सवार बेको, गोपालडीह गांव, चौधरीबांध गांव समेत अन्य दूसरे गांव को जाते है।इसी रूट में आधा दर्जन से अधिक स्कूल भी है, जहां स्कूल की छोटी गाड़िया गुजरती है।साथ ही स्कूली बच्चे भी सड़़क को पार करते है।जिससे आए दिन दुर्घटना का डर बना रहता है।कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है।इसको लेकर लोगों ने स्थानीय विधायक से लेकर NHAI से ओवरब्रिज की मांग की है।
NH-2 पर सिक्सलेन बन जाने से सड़क हुई और व्यस्त
इस संबंध में टेकलाल चौधरी ने कहा कि जीटी रोड गोपालडीह मोड़ पर सही मायने में ओवरब्रिज की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसे लेकर सड़क बनने से पूर्व आंदोलन भी किया गया, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिक्सलेन बन जाने से यह सड़़क और भी व्यस्त हो गया है।जहां दिन में तो खतरा बना रहता ही है, रात में भी कई बार दुर्घटना में लोग जान गवां चुके हैं।
सुरक्षा का मापदंड का नहीं रखा गया ख्याल
हरिशंकर महतो ने कहा कि NHAI द्वारा सिक्सलेन का तो निर्माण किया गया, लेकिन सुरक्षा का मापदंड का ख्याल नहीं रखा गया है।गोपालडीह मोड़ में ओवरब्रिज की मांग पूरी हो, ताकि आए दिन सड़क पार करने वाले बाइक चालक और राहगीरों को दुर्घटना के शिकार होने से बचाया जा सके।
कौलेश्वर ठाकुर ने कहा कि गोपालडीह मोड़ पर ओवरब्रिज बनाया जाए,क्योंकि इस स्थल पर अब-तक वर्ष 2022 में 10 युवकों ने बाइक से सड़क पार करने के दौरान अपनी जान गवां दी है।इसको लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि गंभीरता नहीं दिख रही है।
दौलत महतो ने कहा कि गोपालडीह मोड़ से सोना पहाड़ी मंदिर, स्कूल और चौधरीबांध जैसे पंचायत को जाने के सुगम रास्ता है।जिससे हर दिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है।ऐसे में गोपालडीह मोड़ पर ओवरब्रिज नहीं होने से राहगीरों को सड़क पार करते समय काफी असुविधा होती है।साथ ही लगातार दुर्घटना का डर बना रहता है।





