डॉ.एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का दूसरा दिन
मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने की आवश्यकता: यदुनाथ पाण्डेय
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रजरप्पा(रामगढ़)। डॉक्टर एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सुकरीगढ़ा (लारी) में बुधवार को शोध और नवाचार के नवीन के प्रविधियों पर तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के बहुद्देश्यीय सभागार में किया गया।इस कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर यदुनाथ पाण्डेय,पूर्व विभागाध्यक्ष मानव विज्ञान विभाग रांची विश्वविद्यालय सह पूर्व हजारीबाग सांसद शामिल हुए।इस मौके पर उन्होंने मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर एस राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित की गई।कुल गीत और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित वक्ता आकाश मुंडा को प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर द्वारा शॉल और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में सहायक प्राध्यापक शिक्षा विभाग संत जेवियर कॉलेज के पंकज कुमार ने नई शिक्षा नीति,शिक्षा में नवाचार और आदर्श शिक्षक बनने इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में रांची के सहायक प्राध्यापक शिक्षा विभाग संत जेवियर्स कॉलेज जगबंधु महतो ने मैं क्यों पढ़ाऊं, मैं कैसे पढ़ाऊं और मैं क्या पढ़ाऊं शिक्षक कला पर व्याख्यान दिया।
स्वागत कार्यक्रम में डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय प्रशासक उपस्थित थे।अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. शिवकुमार राणा ने किया।मंच का संचालन नयन कुमार मिश्रा एवं सुप्रिया बर्मन द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक रंजु वंदना होरो द्वारा किया गया। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और प्रशिक्षुगण उपस्थित थे।





