डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर समाहरणालय सभागार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया





महिलाओं को शिक्षित बनाने की दिशा में करे कार्य: उपायुक्त





प्रतिनिधि,गिरिडीह। संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती के शुभ अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर उपायुक्त ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपायुक्त ने जिलावासियों को अंबेडकर जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके अलावा मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज बाबा साहब अंबेडकर जी का जन्मदिवस हैं। भारत रत्न, संविधान निर्माता, एक महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ एवं समाज सुधारक के साथ देश को एक सूत्र में पिरोये रखने के लिए हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जिसमें समाज के सभी जाति एवं पिछड़े वर्गों को विकास के समान अवसर दिए गए हैं। मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।