प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती समारोह धूम धाम से अम्बेडकर चौक पर रविवार को मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास,विशिष्ट अतिथि डीएसपी केदार राम,टंडवा सीओ विजय कुमार दास,बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव,जिला ज़िप अध्यक्ष ममता देवी,भीम आर्मी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रभा देवी,आम्रपाली कार्मिक उप प्रबंधक एस के सहारे,टंडवा मुखिया सुनीता देवी,समाज सेवी सुभान अंसारी,समाज सेवी तिलेश्वर साहू शामिल हुए।
सर्वप्रथम अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर श्रधांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास समेत अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुरुआत किया। अम्बेडकर जयंती के प्रखंड कमेटी कार्यकर्ताओ ने अतिथियो को अंग वस्त्र,बुके देकर स्वागत किया।
मौके पर मुख्य अतिथि विधायक किशुन कुमार दास ने कहा की डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 ई. मध्य प्रदेश इंदौर महू छावनी में जन्म हुआ और 5 वर्ष के उम्र में ही उनकी माता का निधन हो गया।उनके पिता सेना में सूबेदार थे।उनके समय में समाज में छुआ छूत की भावना भरी हुई थी।इसको लेकर शिक्षित हो,संघर्ष करो,आगे बढ़ो का नारा दिया।वे शिक्षा को महत्व देकर पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त किए।
विधायक ने आगे कहा की उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला अतिशयोक्ति होगी।समारोह में लोगो से कहा की अम्बेडकर जी के नाम से टंडवा पार्क निर्माण कराने की भरोषा दिया। वहीं डीएसपी केदार राम,बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव,सुभाष दास,प्रयाग राम,सुवेश राम ने अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
समारोह की अध्यक्षता रविन्द्र दास व संचालन प्रयाग राम ने किया।इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश कुमार गुप्ता, रामावतार राम,अमरीका राम,संजय राम,पिंटू राम,रामधनी राम,किशुन राम,मन्टू राम,कृष्णा भुईया,संतोष पसवान,गोविन्द पासवान समेत सैकड़ो महिला पुरुष उपस्तिथ थे।





