प्रतिनिधि,जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर टाटानगर में डॉ सौम्या सेन गुप्ता के नेतृत्व में मेगा स्स्वास्थ शिविर के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास। इस शिविर से 1000 से भी ज़्यादा लोग लाभान्वित हुए।इस अवसर पर मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ सौम्या सेन गुप्ता ने कहा यह स्वस्थ्य सिंहभूम, समृद्ध सिंहभूम के लिए एक पहल है।निकट भविष्य में ऐसे शिविर हम सम्पूर्ण कोल्हान में आयोजित करेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुये पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा डॉक्टर सेन और स्थानीय युवाओं का प्रयास सराहनीय है,इससे गरीबो को बड़ा लाभ मिलता है।मानव सेवा ही नारायण सेवा है।





