लखनऊ।उत्तर प्रदेश में सड़़क सुरक्षा अभियान चल रहा है, लेकिन सूबे की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो ट्रैफिक पुलिस का मजाक उड़ा रहा है।राजधानी का लाइफ लाइन कहा जाने वाला हजरतगंज में एक युवा जोड़ा बीच सड़़क पर अश्लीलता की हदें पार कर दी। तहजीबो वाला शहर लखनऊ के हजरतगंज के व्यस्त सड़़क पर युवा जोड़ा चलती हुई स्कूटी पर रोमांस करते हुए नजर आए।युवा जोड़े के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़़का व्यस्त रोड पर स्कूटी चला रहा है और लड़़की उसके आगे बैठी है।लड़़की लड़़के को बार-बार किस कर रही है।इस वीडियो को कई लोगों ने अलग-अलग सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब चलती हुई स्कूटी पर युवा जोड़े का रोमांस चल रहा था तभी उनके पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने अपने मोबाइल में यह कैद कर लिया।इसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।





