तीन छात्राओं की ट्रक के नीचे दबने से हुई मौत,एक गंभीर रूप से घायल
तीन छात्राओं की ट्रक के नीचे दबने से हुई मौत,एक गंभीर रूप से घायल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

अयोध्या।उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई है।घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर
शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे दर्दनाक हादसा हुआ।
कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गया। शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने आ रहीं चार छात्राएं ट्रक के नीचे आ गईं। तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने में पुलिस जुटी हुई है।
अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है।मृतकों के परिजनों को तत्काल 2 लाख एवं घायलों के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर रह कर पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के भी निर्देश दिए हैं।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग
