पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।तीसरी बार लगातार धनबाद विधायक बने राज सिन्हा को सम्मानित करने का सिलसिला ज़ारी है।इसी क्रम में सोमवार को समाजसेवी उदय प्रताप सिंह और युवा नेता दिलीप सिंह ने विधायक राज सिन्हा को अपने साथियों और समर्थकों के साथ लिलोरी माता की पूजा अर्चना की हुई चुनरी ओढ़ाकर और प्रसाद खिलाकर सम्मानित किया।
उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अपने पिछले 10 वर्षों के कार्य बल के आधार पर तीसरी बार भी धनबाद विधायक चुने गए हैं और पूर्ण आशा है कि वे तीव्र गति से धनबाद विधानसभा का विकास एवं लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।विधायक राज सिन्हा ने उदय प्रताप सिंह और दिलीप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह धनबाद विधानसभा के लोगों का प्यार और आशीर्वाद के कारण ही लगातार तीसरी बार धनबाद विधायक चुना गया हूं, मैं धनबाद विधानसभा के जनता का ऋणी हूं, मैं पूर्ण रूपेण सभी के कसौटी पर खरा उतरूंगा।
सम्मान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रवण राय,जिला महामंत्री मानस प्रसून,मनोज मालाकार,हर्ष सिंह,रवि सिन्हा,मनोज गुप्ता,रंजय सिंह,बालमुकुंद,उदय यादव,रिपु सिंह,डब्लू सिन्हा, पिंटू मोदी,डब्लू सिंह,राजा तिवारी,शशि सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।





