पुरूलिया। पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर ब्लॉक 2 के जोराडी गांव में दीदी के सुरक्षा कवच कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में पहुंचे तृणमूल सांसद अर्जुन सिंह को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वहां ग्रामीणों ने अर्जुन सिंह के समक्ष अपनी अभाव आरोप सुनाया।





इस घटना से तृणमूल नेतृत्व असहज है।जोराडी ग्राम पंचायत भाजपा संचालित है।आरोप है कि ग्रामीणों ने आवास योजना से वंचित रहने,पर्याप्त पेयजल नहीं मिलने की व्यथा अर्जुन सिंह को सुनाया।





शुक्रवार को तृणमूल सांसद अर्जुन सिंह पुरुलिया जिले में दीदी के सुरक्षा कवच के शुभारंभ में शामिल हुए।जिले के तृणमूल नेता भी मौजूद रहे।उन्होंने पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर द्वितीय प्रखंड के जोराडी गांव में इस कार्यक्रम की शुरुआत की।





इससे पहले तृणमूल सांसद अर्जुन सिंह ने गांव के काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह जोराडी गांव में दीदी की रक्षा कवच कार्यक्रम के लिए गांव गए।वहां ग्रामीणों ने अर्जुन सिंह को घेर लिया और कमियों की शिकायत की।