प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग परिसर अवस्थित थेलेसेमिया,हिमोफिलिया डे केयर सेंटर का उपायुक्त नैंसी सहाय ने उदघाटन किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद उपायुक्त को पौधा देकर स्वागत किया। तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्जवलन कर उक्त केन्द्र का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग जिले के थेलीसेमिया,हीमोफिलिया से पीड़ित लोगों के इलाज हेतु यह डे केयर सेंटर एक वरदान साबित हो सकता है। पहले इस बीमारी से पीड़ित लोगों को इलाज हेतु रांची या अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग हजारीबाग के द्वारा इस दिशा में किये गये सकारात्मक पहल के परिणामस्वारूप संबंधित डे केयर सेंटर की स्थापना की जा सकी है। आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले थेलीसेमिया,हिमोफोलिया के मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी। डॉ० सरयू प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, हजारीबाग के द्वारा संबंधित डे केयर सेंटर के स्थापना में उपायुक्त ने योगदान की सराहना की तथा थेलीसेमिया,हीमोफिलिया के मरीजों के उचित इलाज हेतु महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।डॉ० विनोद कुमार, अधीक्षक, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग ने संबंधित बीमारी के मरीजों को डे केयर सेंटर में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की बात कही गई।
उक्त केन्द्र शुभारंभ के अवसर पर डॉ० सरयू प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, हजारीबाग, डॉ० विनोद कुमार, अधीक्षक, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग डॉ० कपिलमुनि प्रसाद, जिला आरसीएच पदाधिकारी, हजारीबाग, डॉ० मिनी अखौरी, पूर्व विभागाध्यक्ष रिम्स रांची डॉ० पार्थो चौधरी, सह प्रध्यापक सह विशेषज्ञ हीमोफोलिया डॉo स्वाति शर्मा, दन्त रोग विशेषज्ञ दन्त चिकित्सा महाविद्यालय रिम्स रांची डॉ० देवेन्द्र मुण्डा, थेलीसेमिया विभाग रिम्स रांची संतोष कुमार जायसवाल, सचिव, हीमोफिलिया इकाई रांची चैप्टर डॉ० नीरज, प्रभारी ब्लड बैंक शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग के अतिरिक्त अस्पताल के पाराचिकित्साकर्मी एवं आमजन उपस्थित थे।





