दम घुटने से हुई नेशनल शूटर की मौत,18 फरवरी को थी शादी
दम घुटने से हुई नेशनल शूटर की मौत, 18 फरवरी को थी शादी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के धनबाद की रहने वाली नेशनल शूटर कोनिका लायक की मौत लटकने की वजह से हुई।डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।पुलिस ने कोनिका का मोबाइल जब्त कर लिया है।इसे खोलने के लिए मोबाइल इंजीनियर की मदद ली जा रही है। शायद मोबाइल से ही कोई राज खुले।
बुधवार को कोलकाता में रह रही कोनिका लायक का शव उसके हॉस्टल में फांसी के फंदे से लटकते हुए पाया गया था। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। परिवार के लोगों ने कोलकाता में ही कोनिका का अंतिम संस्कार कर दिया। कोनिका के पिता पार्थो लायक ने आत्महत्या के लिए किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि वो पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं। पुलिस ने काफी मदद की है।
पिता ने बताया कि कोनिका की शादी 18 फरवरी को होनी थी और गया से बारात आने वाली थी। कोनिका खुद ही इस शादी की तैयारी में जुटी थी। पूरे घरवालों के लिए उसने कपड़े की खरीदारी की थी। फिर अचानक वह ऐसा कदम क्यों उठा लिया, यह समझ नहीं आ रहा है। सोनू सूद से आधुनिक जर्मन राइफल मिलने के बाद वह कड़ी मेहनत कर नेशनल में पदक जीतने की तैयारी कर रही थी।
कोनिका को राइफल खरीदने में मदद करने वाले सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस दुखद खबर से दिल पूरी तरह टूट गया है। जब कोनिका को राइफल भेंट की थी तो उसने मुझे ओलंपिक मेडल लाने का वादा किया था। आज वो सब खत्म हो गया। आज सिर्फ मेरा नहीं, सिर्फ धनबाद का नहीं बल्कि पूरे देश का दिल टूट गया है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

