प्रतिनिधि, जमशेदपुर। बिस्टुपुर मेन रोड स्थित श्रीराम मंदिर में चल रहे श्री अम्बा यज्ञ नव कुण्डीय श्री सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्देवी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार पूज्यनीय श्रेय विजय गुरूजी महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी से नवरात्रि, कुमारी संकल्प, श्री राम चरित्र एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव सहभागिता का विस्तार से वर्णन।





इस दौरान गुरूजी ने कहा कि कुमारी कन्या दो साल की कह दी हैं। तीन साल की त्रिमूर्ति, चार साल की कन्या कल्याणी, पांच साल की रोहिणी, छह साल की कालिका, सात साल की चण्डिका, आठ साल की शाम्यवी, नौ साल की दुर्गा और दस साल की कन्या सुभद्रा कहलाती हैं। मगर इससे ऊपर की उम्र वाली कन्या का पूजन नहीं करना चाहिए। वहीं माता भगवती की महिमा के गुणगान करते हुए गुरुजी ने आगे कहा कि शरद तथा वसंत दोनों ऋतुओं में संसार में जीवों के लिए दुर्गम हैं। इसी के साथ यह दोनों उम्र के लिए रोग लाभार्थी हैं। किसी से भी बचने के लिए समझदार लोगों को शुभ चौत्र और अश्विन मास में विधिपूर्वक चण्डिका देवी की पूजा करनी चाहिए। भगवती सात्विक भाव से चन्दन होती, अगरू, कपूर, मन्दार, करेज, अशोक, चम्पा, केनेल, मालती, बसी, धूप, दीप सेवत भगवती जगदम्बा को अर्पण करने से सभी मनोकामनाओं की धारणा हैं।





उन्होंने श्री कृष्ण भगवान की लीला का मनोहारी वर्णन भी किया। जिससे कथा सुनाई गई भक्त खुशी से झूमने लगे। इस दोपहर में महायज्ञ एवं शाम में कथा के बाद आरती भी हुई। जिसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं शुक्रवार 37 यजमानों द्वार श्री अम्बा यज्ञ नव कुण्डात्मक सहस्त्रचंडी महायज्ञ किया गया। गुरूजी शनिवार 31 को श्री कृष्ण कथा प्रसंग, महिषासुर जन्म कथा, देवी का प्रादुर्भाव संवाद की व्याख्यां करेंगे।





कार्यक्रम को सफल बनाने में नेमि चंद शास्त्री, अशोक दाहिमा, दिलीप कुमार रिंगसिया, राजेश पसारी, पवन अग्रवाल, बिमल गुप्ता, अक्षय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मनोज गुप्ता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जबकि शनिवार 31 तस्वीरों की रात खास आकर्षण के रूप में माता-पिता की चौकी लगाई गई है। किस वर्ष 2022 की विदाई एवं 2023 नव वर्ष का स्वागत धूमधाम से माता के श्री चरणों में किया जाएगा। कार्यक्रम में भजनों की गंगा पाखंड के लिए प्रख्यात भजनों का रस उमा लहरी (जयपुर) जिसमें शहर के भजन गायकों द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 8 बजे से होगी।