प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरिडीह के स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में महेशलुंडी पंचायत के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्त्ता शिवनाथ साव ने दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई।आश्रम के बुजुर्गों ने संयुक्त रुप से दानवीर भामाशाह के फोटो के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और आश्रम के बुजुर्गों के बीच फल वितरण कर आशीर्वाद लिया।





मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ता शिवनाथ साव ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने जिस प्रकार से देश के लिऐ अपना तन, मन,धन, सर्वस्त्र निछावर कर दिया। उनके जीवन गाथा को भुलाया नहीं जा सकता। उनके जीवन से समाज के लोगों को प्रेरणा लेने की जरुरत है। भामाशाह के त्याग और बलिदानी को इतिहासकारो ने पर्दे के पीछे रखा है। हम भारत सरकार से मांग करते है कि दानवीर भामाशाह की जयंती को राष्ट्र त्याग बलिदान दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाय।





कार्यक्रम को सफल बनाने के लिऐ अनूप साव,राहुल साव, केशर तौहीद,अंकार पासवान,अमित साव,सोनू साव, कुणाल कुमार,बसंत साव, बासुदेव दास,राजवीर राणा, सुरेश साव यादि लोग उपस्थित थे।