प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड के गांगपुर शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को दानवीर भामाशाह का 476वीं जयंती मनाई गई। यह जयंती साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष शशि कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मनाया गया। मौके पर पूर्व सरपंच त्रिलोकी साव,व्यवसाई परमेश्वर साव,गंदौरी साव मुख्य रूप से उपस्थित थे।





उपस्थित लोगों ने दानवीर भामाशाह के जीवनी पर विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही आगामी 28 अप्रैल को चतरा में होने वाली साहू समाज के सम्मेलन को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई।मौके पर साहू समाज के प्रखंड सचिव वीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,कोषाध्यक्ष कृष्णा साहु,बरियातू पंचायत अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी प्राणेश कुमार गुप्ता,बारिसाखि पंचायत अध्यक्ष नेमन साव,पहरा पंचायत अध्यक्ष नेमू साव,मझ गांवां पंचायत अध्यक्ष राजकुमार साव,केशव कुमार गुप्ता,सोहन साव, जगदीश साव,चंद्रदेव साव,लक्ष्मण कुमार गुप्ता, भोला साव, इंद्रदेव साव उमेश साव,रोहन साव,देवनंदन साव सहित कई अन्य उपस्थित थे।