विशेष संवाददाता,रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को मिलन पैलेस, क्लब रोड, रांची में आयोजित दावत-ए- इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए।मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान के पाक माह की मुबारकबाद दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री समेत सभी आगंतुकों ने राज्य की उन्नति, आपसी भाईचारा, प्रेम-सद्भाव और अमन-चैन की दुआ की।





दावत-ए -इफ्तार में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, मंत्री आलमगीर आलम और बादल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक प्रदीप कुमार यादव, कुमार जय मंगल और शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और गणमान्य मौजूद थे।