रांची।रवि गोसाईं ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर,बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है।उन्‍होंने कई अनूठे किरदार निभाए हैं और इनके जरिए मनोरंजन जगत में नाम कमाया है।सोनी सब पर जल्‍दी ही लॉन्‍च होने वाले शो ‘दिल दियां गल्‍लां’ में रवि गोसाईं को ‘रणदीप’ का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। रवि इस शो में दिलप्रीत (पंकज बेरी) और संजोत (जसजीत बब्‍बर) के दूसरे बेटे का किरदार निभाएंगे।





इस संबंध में रवि गोसाईं ने कहा कि इस किरदार में बहुत कुछ है, लेकिन वह यह भी चाहता है कि उसके पिता उसकी सराहना करें,क्‍योंकि दूसरा बच्‍चा होने के कारण उसे हमेशा यह महसूस होता है कि अपने भाई मनदीप की उत्‍कृष्‍टता के कारण उसका वजूद मिटता जा रहा है।उसे लगता है कि वह दूसरों से कमतर है और अपनी नाकामयाबियों से आगे नहीं बढ़ सकता है। यह उन लोगों का एक सटीक उदाहरण है,जो अपना बेहतर रूप लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं,लेकिन उन्‍हें वह मान्‍यता नहीं मिल पाती, जिसकी उन्‍हें खुद के लिए तलाश रहती है। उसके किरदार में जिस तरह के इमोशन्‍स हैं, वह वाकई में सराहनीय हैं और इस किरदार को निभाने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।





रवि गोसाईं अपने उत्‍साह के साथ दर्शकों के सामने रणदीप के अपने किरदार को निभाने के लिये तैयार हैं। इसका प्रसारण सोनी सब पर 12 दिसंबर से शाम 7:30 बजे, सोमवार से शनिवार तक होगा।