प्रतिनिधि,चतरा। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में एडिप योजना के अन्तर्गत सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया।





इस शिविर में सिमरिया विधायक विधायक किशुन कुमार दास एवं जिला परिषद् उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी शामिल हुए।अतिथिद्वय ने दिव्यांगजनो के बीच नि: शुल्क सहायक उपकरण का वितरण किया।





इस मौके पर बीडीओ संजीत कुमार सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल दांगी, सीईओ जयशंकर पाण्डेय ,भाजपा मंडल महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा, भाजपा नेता अक्षयवट पांडे ,कान्हाचट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह ,लखन दांगी , सत्येन्द्र दांगी ,बंशी दांगी समेत अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।