प्रतिनिधि,गिरिडीह। झामुमो गिरिडीह जिला कार्यालय में झामुमो के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिसोम गुरु शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन बुधवार को मनाया गया।इस मौके पर स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीससूत्री कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने केक काटने के साथ ही गुरु जी के चित्र पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की।मौके पर विधायक ने गरीबो के बीच कम्बल व मिठाई का भी वितरण किया।
मौके पर सदर विधायक सोनू ने कहा कि गुरु जी के साथ राजनीति करते हुए यही सीखा है कि आम जन-मानस के कल्याण के लिए हर तरह से कार्य करना है।झारखंड के मूलवासियों-आदिवासियों का सदियों से शोषण किया गया है। मगर अब झारखंड में झारखंडियों की सरकार है, जो हर किसी का ख्याल रख रही है और गुरु जी के सपनो का झारखंड बन रहा है।मौके पर जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने दिशोम गुरु के दीर्घायु होने की कामना की और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही अबुवा राज के सपनो को पूरा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजित कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, दलील मंडल, राकेश सिंह रॉकी, प्रदोष कुमार, अजय कांत झा, सुमित कुमार, शोभा यादव, आज़ाद खान, मो डबल्यू, ओबेदुल्ला अंसारी, तस्लीम अंसारी, मो० नूर, मो चाँद रशीद, मो ज़ाकिर सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।





