देश प्रेम की भावना से होता है नए समाज का निर्माण - कर्नल अमित भारद्वाज
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने निकाली शौर्य पराक्रम यात्रा
प्रतिनिधि,जमशेदपुर।राष्ट्र रक्षक युद्ध वीरों के सम्मान में खड़ा दिखा पूरा आवाम उक्त बातें कठिन परिस्थितियों में लड़कर विजय हासिल करने वाले भारतीय सेना के वीर योद्धाओं की वीरता को नमन करते हुए कमांडिंग ऑफिसर 100 फील्ड रेजीमेंट के कर्नल अमित भारद्वाज ने शौर्य पराक्रम यात्रा में कही। वहीं रविवार गोलमुरी स्थित शहीद स्थल से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित वीर सम्मान सह शौर्य पराक्रम यात्रा 1971 के विजय दिवस की 51 वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले शौर्य पराक्रम यात्रा निकाली गई।जिसमें सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक, सैन्य मातृशक्ति, युवा समेत शहरवासी शामिल हुए।इस दौरान पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जवान मोटर साइकिल पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए साकची गोलचक्कर से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन किया।
पराक्रम यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत वंदेमातरम, कर चले हम फिदा और मेरा रंग दे बसंती चोला पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संगठन महामंत्री हवालदार जितेंद्र सिंह व अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सदस्यगण कार्यक्रम एवं एवं नागरिक परिवेश के राष्ट्रभक्त भारी मात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा अर्चना से हुई। 140 से भी ज्यादा पूर्व सैनिकों की टोली अपने वीरों के सम्मान में देशभक्ति गाने और गाजे बाजे के साथ दोपहिया वाहन में तिरंगा लगाने के साथ साथ हेलमेट पहनकर चल रहे थे। सम्मान यात्रा गोलमुरी से निकल कर साकची गोलचक्कर से होते हुए पुनः गोलमुरी बजरंग बली मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जिसके बाद1971 के युद्ध में शामिल रहे वीर योद्धा हवलदार विजय नारायण सिंह, नायब सूबेदार बी ईश्वर राव, हवलदार शिव नारायण साह, राम भजन राम को अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही 1971 के युद्धवीर बी ईश्वर राव को जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, हवालदार विजय नारायण सिंह को क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, हवलदार शिवनारायण शाह को चंद्रेश्वर खां, राम भजन राम को समाजसेवी बंटी सिंह व नायब सूबेदार केशव प्रसाद सिंह को बीजेपी किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ अतिथि नमन संस्थान के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने युद्धवीरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिसके बाद लगभग 200 मोटरसाइकिल पर राष्ट्रध्वज लगाए सैनिकों ने पराक्रम यात्रा आरंभ की। सर्वप्रथम संगठन के प्रतिनिधियों ने यात्रा में शामिल सभी देशभक्तों का अभिनंदन किया।यात्रा में शामिल सैनिक भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद,भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।धन्यवाद ज्ञापन अवधेश कुमार ने दिया।
कार्यक्रम का समापन शानदार नारेबाजी, देशभक्ति गीत पर झुमते पूर्व सैनिक एवं लड्डू वितरण से हुआ। वहीं मुख्य अतिथि कमांडिंग ऑफिसर हंड्रेड फील्ड रेजीमेंट सोनारी आर्मी कैंप से आए कर्नल अमित भारद्वाज के फ्लैग ऑफ के साथ शौर्य पराक्रम यात्रा आरंभ हुआ। इस दौरान कमान अधिकारी कर्नल अमित भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि परिषद देश प्रेम और सेना के प्रति जागरण की एक जिंदा मिसाल बन गया है और जो लगातार नागरिक परिवेश में देश प्रेम की भावना का संचार कर समाज का निर्माण कर रहा है। जबकि श्रीलेदर्स के मालिक शेकर डे ने कहा कि देश का स्वाभिमान जगाने के लिए सैनिक मूल्यों का स्थापना जरूरी है। वीरों को सम्मान के साथ खुली गाड़ी में बैठाकर भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहे के नारों के साथ आगे बढ़ी। शौर्य यात्रा में सैकड़ों वाहन शामिल थे। यात्रा के दौरान युद्धवीरों नायब सूबेदार केशव प्रसाद सिंह, हवलदार शिवनारायण शाह, हवलदार विजय नारायण सिंह, राम भजन राम और नायब सूबेदार बी ईश्वर राव को सम्मानित भी किया गया। वहीं टाटा मोटर्स से सेवानिवृत डीजीएम सह कारपोरेट ट्रेनर चंद्रेश्वर खां ने अपने संबोधन में कहा कि युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जिस पराक्रम का परिचय दिया, उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। हमारे सैनिकों के फौलादी इरादों एवं अचूक मार से पाकिस्तानी सैनिक समेत उनके इरादों को ध्वस्त कर दिया। इसी तरह नमन संस्थान के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह युद्ध भारतीय सेना की हिम्मत, पराक्रम और श्रेष्ठता की गवाह बनी। हमारे सैकड़ों सैनिकों ने पाकिस्तान के सैनिकों को साफ कर दिया। हम सैनिकों की कुर्बानी और पराक्रम को सलाम करते हैं।
यात्रा में संगठन के विनय, जितेंद्र, वरुण कुमार, अनिल, जसबीर, धनेश्वर, गौतम लाल, उमेश सिंह, सुरेंद्र पांडे, अवधेश,पवन कुमार, सोहेल अहमद, नवीन, किशोरी, सत्य प्रकाश पंकज, सुखविंदर सिंह, बिरजू, निर्मल कुमार, हरे राम, धनंजय निर्दोष, अमोद कुमार, राजेश कुमार, हरीश, भोला प्रसाद, कुंदन, संतोष कुमार, वेद प्रकाश, विजय, विमल ओझा, रंजीत, अमित कुमार, राजेश कुमार, शशि भूषण, उमेश शर्मा, अनिल सिंह, मानिक वरदा, सुदामा प्रसाद, मनोज कुमार, लाल मोहन, संतोष, दयानंद सिंह व 60 पूर्व सैनिक, क्रीड़ा भारतीय से सुभाष कुमार एवं मुकेश, पतंजलि से राजीव, युवा यादव महासभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सोनू ठाकुर, बागबेड़ा हेल्पिंग बॉय से राम जी एवं टीम, नमन से जुगनू एंड टीम, विश्व हिंदू परिषद से हरे राम ओझा, बजरंग सेवा संस्थान से सागर तिवारी, वॉइस आफ ह्यूमैनिटी से हरिसिंह एंड टीम उपस्थित रहे।





