प्रतिनिधि,चाईबासा। हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईड़ा मैदान के पास दो ट्रकों में भीषण टक्कर हुई है। हादसे में 2 ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।





प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों ट्रक में टक्कर होने के बाद आग लग गई। एक चालक की टक्कर होने से जबकि दूसरे ट्रक चालक की ट्रक में आग लगने के कारण मौत हो गई।





घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। मृतक एक ट्रक चालक रामटहल यादव चतरा का निवासी बताया जा रहा है। जबकि दूसरे ट्रक चालक के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।