वरीय संवाददाता,रांची। कर्नाटक की जीत वहां की जनता की जीत है। कर्नाटक की जनता ने संपूर्ण भारत को एक संदेश दिया है कि अब देश में आस्था और धर्म के नाम पर मुद्दा विहीन राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को 20 24 में उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।उपरोक्त बातें झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष व आदिवासी-मूलवासी जन अधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कही।
कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के विजयी होने पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता बधाई के पात्र हैं,जिन्होंने ऐसे विषम परिस्थिति में संपूर्ण भारत को एक संदेश देने का काम किया कि मुद्दाविहीन राजनीति करने वाले लोग, धर्म की राजनीति करने वाले पार्टियों को अब सबक सिखाने का समय आ गया है। अब वह दिन दूर नहीं जब 2024 के चुनाव में धर्म की राजनीति, मुद्दा विहीन राजनीति करने वाले भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए भारत की जनता संकल्प ले चुकी है।नायक ने कहा कि देश में मुद्दाविहीन राजनीति, धर्म और आस्था की राजनीति अब नहीं चलने वाली है। जनता जाग चुकी है और इसकी राजनीति करने वाले लोगों को भारत की जनता 2024 में सबक सिखाएगी।





