प्रतिनिधि,चतरा। शनिवार को अखिल ब्रह्म कल्याण समिति न्यास चतरा द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शहर के लिपदा स्थित ब्राह्मण भवन परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे थे,जबकि विशिष्ट अतिथि प्राचार्य रामानंद पाण्डेय।अतिथि प्रवीण चन्द पाठक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।तत्पश्चात अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण व परशुराम भगवान का पूजा अर्चना कर माल्यार्पण व पुष्पांजलि किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विपिन कुमार दुबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ब्राह्मण को जगत कल्याण का दायित्व सौंपा गया है तथा सृष्टि का उत्थान करना ही इनका परम कर्तव्य है । हमारा धर्म और कर्म दोनों समाज को आगे ले जाने का है तथा ब्राह्मण ब्रह्म ज्ञान के लिए ही जाने जाते हैं। सृष्टि का उत्थान करने के लिए तथा लोगों के बीच ब्रह्म तत्व का विकास करने के लिए ब्राह्मणों को आज एकजुट होने की आवश्यकता है।
अखिल ब्रह्म कल्याण संघ न्यास के तत्वाधान में परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्गादत्त पाठक एवं धनंजय ओझा के द्वारा किया गया।जबकि इस कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक संतन पाण्डेय के द्वारा संपन्न किया गया।इस मौके पर जिलेभर से आए हुए सैकड़ों की तादाद में विप्र बन्धु कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजक दुर्गादत्त पाठक ने परशुराम जन्मोत्सव पर चर्चा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत प्रखंड अस्तर पर चुनाव के पश्चात जिला स्तरीय चुनाव कराया जाएगा इसके लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं विशिष्ट अतिथि रामानंद पाण्डेय द्वारा संगठन बनाने पर विशेष जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य का विजय की शिक्षा हमें भगवान परशुराम के जीवन से प्राप्त होती है। वहीं प्रवीण चंद्र पाठक ने कहा कि सरकार के सहायता से यहां कुछ और भवन बनाने की आवश्यकता है।आयोजनकर्ता धनंजय ओझा ने संगठन के विस्तार और ब्राह्मणों के उत्थान में निष्ठा पूर्वक योगदान देने की बात कही।
इस मौके पर पंकज कुमार दुबे,बीरबल पाण्डेय, जितेंद्र पाठक,विनोद मिश्र,अवधेश पाठक,सुधांशु नाथ शर्मा,ओम प्रकाश पाठक,निर्गुण पांडे ,जनार्दन पाठक , गंगाधर शास्त्री ,मिथिलेश शर्मा (मुखिया ) गुड्डू दुबे , सत्य प्रकाश पाठक , प्रभु दयाल शर्मा , सुशील कुमार पाठक , राकेश मिश्रा , विशंभर नाथ मिश्र , धीरेंद्र शर्मा , रविंद्र पांडे शिवम तिवारी , ब्रजेन्द्र पाण्डेय , शिव नाथ पांडे , संजीत मिश्रा , ( पत्रकार )नवीन पाण्डेय पत्रकार , उपेंद्र पांडे सहित सैकड़ों की तादात में विप्र बन्धु उपस्थित थे । जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई । रविंद्र पांडे के द्वारा उपस्थित सभी विप्र बंधुओं को अंग वस्त्र प्रदान किया गया तो वही आयोजन समिति के द्वारा 151 लोगों के बीच भगवान परशुराम का शस्त्र फलसा का वितरण किया गया ।





