प्रतिनिधि,रामगढ़। नए साल के अवसर पर उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उपायुक्त ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन का यह पूरा प्रयास रहेगा कि रामगढ़ जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। साथ ही उन्होंने कहा है कि हाल में जिस प्रकार से देश में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हम सभी कोरोना से बचाव हेतु सार्वजनिक व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों पर मास्क लगाकर रखें एवं कोरोना संबंधित किसी भी प्रकार का लक्षण दिखने पर तुरंत अपना कोरोना जांच कराएं।