प्रतिनिधि,जमशेदपुर।नववर्ष के आगमन को लेकर अवैध शराब बिक्री स्थलों, शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी तरह से अवैध शराब की बिक्री नहीं हो, इसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। वहीं उपायुक्त विजया जाधव द्वारा सभी अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी को आबकारी विभाग व संबंधित थाना की पुलिस बल के साथ लाइन होटलों एवं ढाबों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उपायुक्त ने सभी सीओ को अपने खुफिया तंत्र को मजबूत कर लगातार जांच अभियान चलाने का निर्देश भी दिया है। चूंकि यह नए साल के जश्न का मौसम है। इसलिए नजर रखें और आस-पास के राज्यों से सड़क या किसी भी माध्यम से आने वाली अवैध शराब पर रोक लगाएं।





उपायुक्त ने कहा कि नया वर्ष खुशियां मनाने के लिए है, ना की शराब पीकर हुड़दंग करने और दूसरों की खुशियों में बाधा उत्पन्न करने के लिए है। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि नववर्ष की खुशियों का आगमन अपने परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएं और दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करें।