प्रतिनिधि,लोहरदगा। अनुमण्डल पदाधिकारी, लोहरदगा के निदेश पर शुक्रवार को कचहरी मोड़ में कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्नी कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मौके पर दोपहिया में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत तरीके से वाहन चलाने, निर्धारित गति से तेज गति में वाहन चलाने वालों से आर्थिक दंड वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए ब्रेथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया गया। इस अभियान में जिला पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।





