प्रतिनिधि,चरही (हजारीबाग)। नशा के सौदागर और नशा खोरों की करतूत से मोहल्ला बदनाम हो रहा है।लोग बदनाम हो रहे है, परंतु अब आगे ऐसा नहीं होगा। बदनामी के इस दाग को धोने के लिए मयूरनचवा कजरी के अंजुमन द्वारा सामाजिक पहल पर नशा और नशाखोरों के खिलाफ लोग अब निर्णायक लड़ाई के पक्ष में आ गए है। मयूरनचवा कजरी में सामाजिक पहल की गई है और ऐसे लोगों पर निगरानी के लिए समिति का भी गठन किया गया है। पहले चरण में नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसमें नशाखोरों के अभिभावक को सूचना दी जाती है एवं नशा के दुष्प्रभाव से होने वाली बुराई व नुकसान के प्रति जागरूक किया जाता है। मयूरनचवा में इस बदलाव की बयार का नेतृत्व मयूरनचवा कमेटी कर रही है। जिसमे जनप्रतिनिधि और कमेटी के लोग भी सामने आए है।
नशामुक्त समाज की निर्माण के लिए हुई बैठक, मामला बिगड़ा, जमकर हुई मारपीट
नशामुक्त समाज बनाने के लिए बुधवार को मयूरनचवा में एक बैठक की गई, जिसमें दो पक्षों के बीच तू तू मैं मैं के बाद जमकर मारपीट हुई। बात इतनी बढ़ गई की मामला थाना तक पहुंचा। वहीं मयूरनचवा कमेटी के द्वारा चरही थाना में हुड़दंगियों के विरुद्ध आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया गया। आवेदन में लिखा है कि नशामुक्त समाज की निर्माण हेतु एक बैठक की गई थी, जिसमें ऐनुल अंसारी, एजाजुल अंसारी, राजा अंसारी, शाहबाज अंसारी, तामीर अंसारी, मो दानिश एवं मो कलाम के द्वारा नशामुक्ति कमेटी के सदस्य अजमत हुसैन व नियामत हुसैन के साथ मारपीट की गई है। एवं कमेटी के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली गलौच किया गया।





