प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के नापोकला में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण डीएमएफ़टी मद से होगा।उक्त बातें विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा।विधायक की माँग पर जिला परिषद के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।





उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर कृत संकल्पित हूँ।ग्रामीण इलाके में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा व्यवस्था बेहतर की जा रही है।





विधायक ने कहा कि डीएमएफटी मद से कन्या मध्य विद्यालय के विभिन्न उन्नयन कार्य भी कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि छात्र-छात्राओं से लिए उत्तम शिक्षा व बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम हो रहा है, जिले के डीएमएफटी फंड से कई विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है।