जमशेदपुर।सुंदरनगर थाना अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सोमवार एडीजे वन संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने आरोपी खुकड़ाडीह निवासी पुचा दास और गणेश सिंह को दोषी करार दिया है।मामले में सजा के बिंदु पर अदालत 6 दिसंबर को सुनवाई करेगी।घटना के बाद सुंदरनगर थाने में 120 बी, 504, 506 और पोस्को 4 व 8 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।
घटना 24 अगस्त 2016 को घटी थी।उस दिन खुकड़ाडीह निवासी गणेश सिंह,पुचा दास समेत एक अन्य के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया था।वहीं अदालत ने मामले में एक आरोपी को बरी कर दिया है। जबकि गणेश और पुचा को धारा 376 टू (एन) और पाॅस्को 6 के तहत दोषी पाया है।





