पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।सामाजिक संस्था नितांत सेवा फाउंडेशन की ओर से कांके रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में दीपावली फेस्ट का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगोली,दीया मेंकिंग और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया।दीपावली पर्व पर नितांत सेवा फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों के बीच यह कार्यक्रम आयोजित कर इस दीपावली पर जरूरतमंदो के घरों को रोशन करने का सार्थक संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी भैरव सिंह,संजीव साहू,शिक्षाविद एसडी सिंह,रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,सेंट्रल एकेडमी स्कूल के ज्वाइंट डायरेक्टर एके राय, जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल,सचिव मोनिका शर्मा सृष्टि सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
सभी अतिथियों का स्वागत नितांत सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिजीत सिंह ने किया।मंच का संचालन सुशांत पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन सेंट्रल एकेडमी स्कूल की प्राचार्या स्नेहा राय ने किया।अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
मौके पर सेंट्रल एकेडमी स्कूल की श्रावणी मजूमदार,मीनाक्षी सिंह,स्मिता सरकार,कृतिका,दीपिका भट्टाचार्य,काजल सिंह, विद्या सिंह समेत नितांत सेवा फाऊंडेशन के प्रेरणा राज, हर्ष साहू, आदित्य चौधरी, समेत अन्य उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम - अदिति कुमारी
द्वितीय - ऋतु कुमारी
तृतीय - विकाश कुमार
रंगली मेकिंग प्रतियोगिता
प्रथम - आराध्या एवं श्रेया
द्वितीय - राज मोनी एवं अलिना
तृतीय - निकिता एवं सुप्रिया
दिया मेंकिंग
प्रथम पुरस्कार- सद्दाफ सिद्दकी
द्वितीय - मस्ताना परवीन
तृतीय - आदिब अहमद
यह जानकारी अमन ने दी





