विशेष संवाददाता
रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के संयुक्त तत्वाधान में अभावग्रस्त महिलाओं, पुरुषों एवं वृद्ध व्यक्तियों के बीच निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य जारी है। श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के सदस्यगण जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर जुटे हुए हैं।इस क्रम में मंगलवार को संस्था के सदस्यों द्वारा लगभग 118 कम्बल मफलर एवं ऊनी मोजा का निशुल्क वितरण स्व. जगदीश प्रसाद शान्ती देवी छावनीका की स्मृति में छावनीका परिवार के सौजन्य से किया गया।
संस्था द्वारा 20 दिसम्बर मंगलवार तक अभावग्रस्त, जरूरतमंद निर्धन लाचार दिव्यांग परिवार के सदस्यों के बीच ठंड के मौसम में लगातार ऊनी वस्त्रों का निःशुल्क वितरण किया गया।
सेवा कार्य में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाडिया,बिष्णु सोनी, विशाल जालान,सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल,रमेन्द्र पांडेय,धीरज गुप्ता, आलोक सिंह, संदीप साहु,अनुप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।





