प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के बोडा गांव में एक निर्माणाधीन घर को ध्वस्त कर दिया गया। वही निर्माण कार्य करा रहे 5 लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों में मुल्लू यादव, भोला यादव, पून यादव, महावीर यादव और सारती देवी शामिल है।
महावीर यादव ने बताया कि वह अपने रैयती खतियानी जमीन पर भवन का निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान गांव के ही कारु भुइया, राजदेव भुइया जमुना भुइया, लखन भुइया लाठी डंडा से लैस होकर आया और मिस्त्री और मजदूर को खदेड़ दिया। जिसके बाद निर्माणाधीन मकान का दीवार ध्वस्त कर दिया। जब महावीर यादव द्वारा दुबारा निर्माण कार्य शुरू किया तो उपरोक्त लोग करीब एक दर्जन लोगों के साथ नाजायज मजमा बनाकर आए और वहां पर मौजूद महावीर यादव, मुल्लू यादव, भोला यादव, पूण यादव और सारती देवी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट कर सभी को सचेत कर दिया गया। जिसके बाद आरोपी निर्माणाधीन स्थल पर मौजूद सभी सामान को लूट कर अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को हंटरगंज अस्पताल लाकर इलाज कराया। पीड़ितों के द्वारा एक दर्जन से ऊपर लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।





