पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।निष्पक्ष और‌ भयमुक्त माहौल में विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर बुधवार देर रात को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा अन्तरर्राज्यीय चेकपोस्ट ईस्लामपुर,पत्थरघटा और अंतरजिला कासीला चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में पाकुड़ और बंगाल को जोड़ने वाली सीमा का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये गये इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही अन्तरार्राजीय सीमाओं पर सघन जांच कराने के अलावा विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। वहीं जांच कार्य में पारदर्शिता बरतते हुए आपत्तिजनक सामानों की जब्ती सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में आपसी समन्वय के साथ विशेष छापेमारी चलाने का निर्देश दिया गया।





इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ डीएन आजाद,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार,मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।