प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के उरैली पंचायत के धरधरा गांव निवासी तथा झारखंड पुलिस में कार्यरत विनोद सिंह के पुत्र रितिक कुमार ने नीट परीक्षा में 720 अंक में 655 अंक लाकर जिले के अलावा हंटरगंज प्रखंड का नाम रोशन किया है।नीट की परीक्षा में सफलता पाने पर अपने घर परिवार के साथ समाज का भी नाम रोशन किया है।





रितिक को इस क्षेत्र को गौरवान्वित करने पर लोगों ने बधाई दिया है।बधाई देने वालों में उनके चाचा संतोष कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह तथा पंचायत समिति सदस्य रीता देवी के अलावा उनके सभी शुभचिंतक शामिल हैं।





जानकारी के अनुसार रितिक ने दसवीं तक की शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल रांची से किया है। नीट की परीक्षा में 21 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे,जिसमें उन्होंने 5826वां स्थान प्राप्त किया है। रितिक ने बताया कि मेडिकल की पढ़ाई कर क्षेत्र का नाम रोशन करूंगा।