नीति आयोग नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित चिंतन शिविर में शामिल हुई उपायुक्त





जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के अबतक के उपलब्धियों का प्रस्तुत किया गया विस्तृत ब्यौरा





प्रतिनिधि,हजारीबाग। उपायुक्त नैंसी सहाय शुक्रवार को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल भवन नई दिल्ली में नीति आयोग के द्वारा आकांक्षी जिलों के लिए आयोजित चिंतन शिविर में शामिल हुई। नई दिल्ली में संपन्न हुए चिंतन शिविर में हजारीबाग के अलावा सरायकेला खरसावां,बोकारो,पलामू के उपायुक्त समेत चतरा मयूरहंट,दुमका जरमुंडी,गढ़वा मांझीयोन,गिरिडीह जमुआ एवं रांची मांडर के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी शामिल हुए।उपायुक्त ने आकांक्षी जिला हजारीबाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के क्षेत्र में हुए प्रशासनिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उपायुक्त ने विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा के आवर फोर मॉडल एप्रोच फ्रोम ओडीएफ टू ओडीएफ प्लस विषय पर सफलता की कहानी को बताया।





उपायुक्त ने अपने संबोधन में हजारीबाग जिला का परिचय देते हुए पेयजलापूर्ति अंतर्गत जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को बताते हुए अद्यतन स्थिति से उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक जिले के एक लाख चार हजार आठ सौ बानबे घरों को हर घर नल हर घर जल योजना से अच्छादित कर दिया गया है,जो कुल लक्ष्य का 31.41 प्रतिशत है तथा इस ओर और तीव्र गति के कार्य किए जा रहें है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भी हजारीबाग के कार्यों के बारे में जानकारी साझा की।





इस कार्यक्रम में नीति आयोग के सीईओ एवं सदस्य, भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता के सचिव व अन्य भारत सरकार के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।