पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता के तहत चुनाव में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों और हाट बाजार में विशेष रूप से नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रचार किया जा रहा है।





इसी क्रम में गुरुवार को हिरणपुर हटिया और पाकुड़िया प्रखंड के तलवा हटिया में नुक्कड़ नाटक और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।स्वीप कोषांग द्वारा अब तक पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों के हाट

बाजारों,बड़कियारी,देवीनगर,महुलपहाड़ी हटिया और डांगापाड़ा हटिया आदि स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।साथ ही ग्रामीण जनता को स्थानीय भाषा में कलाकारों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए 20 नवम्बर को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।