विशेष संवाददाता,जमशेदपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री और अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डाॅ. एमएस सिंह मानस को नेपाल प्रवास के दौरान सामाजिक एकजुटता के विशिष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नेपाल राष्ट्रीय मधेशी आयोग की सदस्या आभा सिंह और नेपाल वीरांगना की सहयोगियों द्वारा दिया गया। डॉ. मानस को उक्त सम्मान प्राप्त होने पर उनके शुभचिंतकों, परिजनों व मित्रगणों ने बधाई दी है।