प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के नावाडीह पंचायत सचिवालय में सोमवार को पंचायती राज दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया बसंती पन्ना ने किया।





इस मौके पर मुखिया ने पंचायती दिवस की सफलता पर विचार व्यक्त किया।साथ ही उपस्थित लोगों को पंचायती राज अधिनियम से अवगत कराया गया तथा उनको मिलने वाले अधिकारों पर प्रकाश डाला। समाज को सशक्त बनाने के लिए जागरूक होना जरूरी बताया। ग्रामसभा को सशक्त बनाने की जरूरत बताया।





मुखिया बसंती पन्ना ने आगे कहा कि पंचायती राज को जबतक सशक्त नहीं बनाया जाएगा तब तक पंचायती राज दिवस सफल नहीं हो सकता। उन्होंने पंचायती राज अधिनियम के तहत अधिकार पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में सहिया,आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका,वार्ड सदस्य के अलावा सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए।