प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को लेकर बैठक की गई,जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं संचालन सुपरवाइजर पूजा रॉय ने किया। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पंचायत को स्वच्छ बनाने को लेकर शपथ ली। पंचायत को स्वच्छ व हरा भरा बनाने एवं जागरूकता लाने के लिए लंगातू प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का प्रभात फेरी निकाली गई।





पंचायती राज दिवस के अवसर पर 21 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक पंचायत में स्वच्छ, स्वास्थ, महिला बाल विकास, पंचायत की योजना एवं हिसाब, हरा, जल की प्रचुरता, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सूशासित ग्राम पंचायत, सबका हाथ जुड़ता जाए एवं पंचायत को आगे बढ़ाते जाएं आदि कार्यक्रम किया जाना है।





मौके पर मुख्य रूप से मुख्य संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, सुपरवाइजर पूजा रॉय, तरुण शर्मा, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, बुधन तूरी, अभिमन्यु चौधरी, सुरेंद्र कुमार, शशी तूरी, पुष्पा कुमारी, ममता कुमारी, किशोर कुमार मेहता, सहिया सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, कुंती देवी, संगीता कुमारी, निर्मला देवी, रूपाली देवी, मीना देवी, यशोदा देवी और प्रमिला देवी के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।