प्रतिनिधि,बड़कागांव। जन योजना अभियान 2022-23 सबकी योजना सबकी विकास पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य से तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया।ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल (जीपीएफटी ) का यह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण प्रखंड कार्यालय बड़कागांव में 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक लगातार दिया गया।
प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के लगभग 200 सदस्य शामिल थे।अंतिम दिन हजारीबाग से आए जिला स्तरीय ट्रेनर प्रतिमा कुमारी के द्वारा विकास योजनाओं को संचालित करने को लेकर लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत का विकास का कुंजी आपके हाथों में है। पंचायत के विकास के लिए सरकार के द्वारा कई तरह की सुविधाएं प्राप्त कराई जाती है। जिसका उपयोग आपको अपने स्तर से करना है ताकि पंचायत का अच्छी तरह से विकास हो सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक पंचायती राज अधिकारी आशीष कुमार पासवान ,जेएसएलपीएस के बीपीएम रामप्रकाश,बीपीआरओ विकास मेहता, बीपीओ हीरो महतो , एसबीएम रीमा कुमारी के द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों से 2 - 2 वार्ड सदस्य , एसजी महिला, जलसहिया , महिला मेट , रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक सहित लगभग 200 लोगों को दिया गया।
ट्रेनिंग के पश्चात सभी सदस्य पंचायत स्तर पर आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।मौके पर धनेश्वर प्रसाद, सुनीता सिन्हा , सीमा देवी अनीता देवी भुनेश्वर महतो, राजदेव महतो कांति देवी ,चिंता देवी ,सविता देवी ,पूनम कुमारी, सुमन कुमारी, अनिता देवी, जयंती कुमारी ,सीमा कुमारी, के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





