पटना के ठग ने झारखंड में की हज के नाम पर बड़ी जालसाजी, हाजियों से की करोड़ों की वसूली
पटना के ठग ने झारखंड में की हज के नाम पर बड़ी जालसाजी, हाजियों से की करोड़ों की वसूली <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

धनबाद।पटना में 2014 में नेशनल टूर एंड ट्रैवल के नाम पर तीन करोड़ रुपए की ठगी करने वाला इरशाद आलम उर्फ नौशाद आलम ने हज यात्रा 2022 की बुकिंग के नाम पर झारखंड के लोगों को भी करोड़ों की चपत लगायी है। रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम अंसारी की सूचना पर सरायढेला पुलिस ने इरशाद को भूईफोड़ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।इरशाद के खिलाफ रांची के ओरमांझी थाने में ठगी का दो मामले दर्ज हैं। पिछले दो-तीन महीनों से रांची पुलिस सरगर्मी से इरशाद की तलाश में लगी थी।
इरशाद पर रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, जामताड़ा, पलामू, गिरिडीह व धनबाद के हाजियों से हज पर भेजने के नाम पर रुपए ठगने का आरोप है। स्थानीय लोगों ने ओरमांझी थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि रुपए लेने के बाद वह चंपत हो गया। लबैक टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के नाम पर हज यात्रा के लिए जारी पोस्टर में धनबाद गोविंदपुर का पता दिया गया था। पुलिस को पता चला था कि इरशाद धैया राहरगोड़ा में गणपति टावर में छिप कर रह रहा है। हालांकि इससे पहले उसकी तलाश में रांची पुलिस ने दो बार धनबाद के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी,लेकिन इरशाद का पता नहीं चल पाया था। अक्टूबर में राजगंज से कबीर नामक एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। रांची पुलिस की सूचना पर सोमवार को सरायढेला इंस्पेक्टर किशोर तिर्की ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ा।
पुलिस जांच में पता चला है कि इरशाद आलम उर्फ नौशाद आलम हज यात्रा के नाम पर 2014 से ही ठगी कर रहा है। आरोप है कि 2019 में उसने 58 लोगों से हज के नाम पर रुपए लिए थे इसमें 35 लोगों को ही हज पर भेजा था। वर्ष 2014 में पटना में उसने नेशनल टूर एंड ट्रैवल के नाम पर तीन करोड़ रुपए ठगी की थी। इसके बाद वह नेपाल भाग गया था। उसी समय से पुलिस उसे खोज रही है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

