वाराणसी।शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर पूरे देश में जबरदस्त विरोध जारी है।फिल्म में भगवा रंग की बिकनी पहन जाने को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है।बनारस में पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल द्वारा भी रविवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।महिलाओं ने कहा कि फिल्म में भगवा रंग पहनकर हमारी भारतीय संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया गया है।ऐसे में हम इस फिल्म का विरोध करते हैं। नाराज महिलाओं ने शाहरुख खान की फोटो पर कालिख पोत कर अपना विरोध जताया।
फिल्म को रिलीज न करने की उठी मांग
अनीशा शाही ने कहा कि पठान फिल्म में जिस तरह से भगवा रंग का अपमान किया गया है ऐसे में फिल्म को रिलीज न किया जाए।फिल्म निर्देशक और अभिनेता द्वारा ऐसी फिल्म नहीं बनानी चाहिए जिससे किसी धर्म की भावनाएं आहत हो। उन्होंने कहा कि यदि यह फिल्म रिलीज की जाती है और सिनेमाघरों में फिल्म लगती है तो सिनेमाघरों के बाहर हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। बनारस की महिलाओं का निवेदन है कि ऐसी फिल्म को ना बनाया जाए और रिलीज भी न किया जाए। खान परिवार द्वारा हिंदू धर्म का मजाक उड़ाना बंद किया जाए।
शाहरुख की फोटो पर महिलाओं ने पोती कालिख
नाराज महिलाओं ने धरना प्रदर्शन करने के साथ ही शाहरुख खान के खिलाफ नारेबाजी की और शाहरुख खान की फोटो पर कालिख पोतकर विरोध जताया। पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी समेत पूर्वांचल में उनके संगठन द्वारा इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। खान परिवार द्वारा हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति का लगातार अपमान किया जा रहा है। इस फिल्म को यदि रिलीज किया जाता है तो महिलाएं भी सड़क पर उतरेंगी और सिनेमाघरों के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के चेहरे पर कालिख पोत कर हम यह बताना चाहते हैं कि जिस तरह शाहरुख खान द्वारा हिंदू धर्म का अपमान किया जा रहा है उस तरह शाहरुख खान की फिल्म को कोई भी देखने ना जाए।





